
गणतंत्र दिवस की प्रभातफेरी में मतदाता जागरूकता पर जोर
Fatehpur News - फतेहपुर में आगामी गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए डीएम ने अफसरों के साथ बैठक की। शहीद स्थलों की सफाई, विद्यालयों में प्रभात फेरी और प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश दिए। ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।
फतेहपुर। आगामी गणतंत्र दिवस को आकर्षक बनाने के लिए डीएम ने अफसरों के साथ बैठक की। शहीद स्थलों में महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं के साथ परिसर साफ स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। कहा कि विद्यालयों में प्रभात फेरी, प्रतियोगिताओं के आयोजन और मतदान के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया जाए। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह ने गणतंत्र दिवस को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। महापुरुषो, शहीदों के त्याग और बलिदान को याद दिलाने वाले 77वें राष्ट्रीय पर्व को परंपरागत सादगी से मनाने की बात कही। कहा कि एक दिन पूर्व ग्रामीण व शहर में स्थित शहीद स्थल, महापुरुषों, शहीदों की प्रतिमाओं और स्थलों की सफाई कराने के लिए डीपीआरओ व सभी ईओ को निर्देश दिया।
तहसीलों में अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के एसडीएम को निर्देशित किया। बताया सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में 08:30 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के बाद संविधान में उल्लेखित संकल्प पढ़ा जाय। इस उपलक्ष्य में अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे, इसी प्रकार नगर पंचायतों व ब्लॉकों में किया जाए। विद्यालयों में खेलकूद, विचार, निबंध प्रतियोगिता व सांप्रदायिक सौहार्द की भावना पर बल देने के लिए डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिया। प्रभातफेरी के साथ मतदान के लिए जागरुक किया जाए। यहां पर एडीएम डॉ अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम प्रियंका अग्रवाल, डीडीओ साधना, समेत अधिकारी रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




