बस अड्डा संचालन से पहले टूटा शौचालय

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर के बिंदकी बस स्टॉप का सुंदरीकरण वर्षों बाद भी बेकार साबित हो रहा है। सुरक्षा की कमी और जवाबदेही न होने के कारण रात में बस स्टॉप भारी वाहनों का अड्डा बन जाता है। हाल ही में एक वाहन की टक्कर से शौचालय की बाउंड्री गिर गई, जिससे जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं।

बस अड्डा संचालन से पहले टूटा शौचालय

फतेहपुर। वर्षों से जर्जर हालातों से गुजरने वाला सरकारी बस स्टॉप बिन्दकी का सुंदरीकरण के बाद भी संचालन का इंतजार बना है। सुरक्षा और जवाबदेही न होने से रात होते ही परिसर भारी वाहनों का अड्डा बन जाता है। देर रात एक वाहन की टक्कर से शौचालय की बाउंड्री टूटकर गिर गई। जिससे जिम्मेदारों पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। नगर का सरकारी बस स्टॉप दशकों से जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़ा था, जिले की पूर्व सांसद और बिंदकी विधायक के प्रयासों के बाद शासन से 2.82 करोड़ की धनराशि से सुंदरीकरण का कार्य कराया गया। दो किश्तों में अवमुक्त धनराशि से निर्माण कार्य करा दिया गया।

बस अड्डा पूरी तरह बनकर तैयार है और संचालन का इंतजार बना हुआ है, लेकिन सुरक्षा और जवाबदेही तय न होने से व्यवस्थाओं में आज तक सुधार नहीं हो सका है। बता दे कि इन दिनों परिसर भारी वाहनों का अड्डा बनकर रह गया है। जहां रात होते ही परिवहन विभाग की गाड़ियों के अलावा अन्य वाहनों की कतार लग जाती है। गुरुवार एक वाहन द्वारा गाड़ी पीछे करने में शौचालय की दीवार गिर गई। संचालन अभी न होने के बावजूद ऐसी स्थितियां होने से जिम्मेदारों पर सवाल खड़ा कर रही है। क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने बताया कि मामले की जानकारी नही है। संबंधितों को अवगत कराते हुए सुधार कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।