बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय हीरा लाल की मौत हो गई। वह शुक्रवार को बाइक पर निकले थे, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के जानकी का पुरवा शाहपुर गांव निवासी 60 वर्षीय हीरा लाल शुक्रवार को किसी कार्य से बाइक से निकले थे। उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में हीरा लाल गंभीर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।