डील अस्वीकार 19 को होगा देशव्यापी आंदोलन

Feb 28, 2026 09:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - फतेहपुर में भाकियू की मासिक बैठक में किसानों ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील का विरोध करते हुए आंदोलन की योजना बनाई। प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा ने कहा कि किसान इस डील को अस्वीकार करते हैं और 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन होगा। आलू की कीमतें भी न्यूनतम लागत से कम हैं, जिससे किसान परेशान हैं।

डील अस्वीकार 19 को होगा देशव्यापी आंदोलन

फतेहपुर। नहर कालोनी परिसर में भाकियू महात्मा टिकैत की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अमेरिका, भारत की ट्रेड डील को किसानों ने अस्वीकार करते हुए आंदोलन किए जाने की बात कही। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत की होने वाली ट्रेड डील के समझौते को किसान किसी भी दशा में नहीं मानेगा। किसान इस डील को अस्वीकार करता है इसके विरोध में संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल की अध्यक्षता में देशव्यापी आंदोलन होगा। बताया कि यह आंदोलन 19 मार्च को रामलीला मैदान नई दिल्ली में किया जाएगा।

उन्होंने सभी पदाधिकारी को गांव-गांव जाकर किसानों को आंदोलन के लिए संगठित किए जाने की जिम्मेंदारी दी। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित यादव ने कहा कि इस समय आलू का भाव न्यूनतम लागत से बहुत कम है। ऐसे में किसानों की खाद पानी की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आलू की खेती करने वाले किसान कर्ज में डूब गए हैं। प्रदेश सरकार किसानों की समस्या को संज्ञान में लेकर आलू का समर्थन मूल्य को 15 सौ रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करे। साथ ही आलू की खरीद करने का काम करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष कालू सिंह, मणिलाल, राजू सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।