Fatehpur News: नरैनी समिति में नहीं बंटी खाद, किसान नाराज

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: विजयीपुर में किसानों ने सहकारी समितियों के सचिवों पर खाद की मनमानी वितरण का आरोप लगाया है। खाद की उपलब्धता होते हुए भी सचिव के नदारद रहने से किसानों में रोष है। नरैनी सहकारी समिति में किसानों की भीड़ ने सचिव की कार्रवाई पर नाराजगी जताई, जबकि सचिव ने मशीन में खराबी का हवाला दिया।

Fatehpur News: नरैनी समिति में नहीं बंटी खाद, किसान नाराज

Fatehpur News: विजयीपुर। सहकारी समितियों में सचिवों की मनमानी जिला प्रशासन के लिए मुसीबत बढ़ा रही है। पर्याप्त खाद की उपलब्धता के बावजूद सचिवों के कार्य व्यवहार से खाद के लिए मारामारी और किसानों में गहरी नाराजगी है। सोमवार को सहकारी समिति नरैनी में खाद उपलब्ध होने की जानकारी पर किसानों की भीड़़ लगी लेकिन सचिव के नदारद होने से किसान खासे नाराज दिखे। उन्होंने सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। नरैनी सहकारी समिति में शनिवार को एक ट्रक खाद पहुंची थी। सचिव ने सोमवार को खाद वितरित करने को कहा था। सुबह से ब़ड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंचे। यहां कुछ देर बाद ही किसानों की भीड़ जमा हो गई लेकिन सचिव नहीं आए।

दोपहर तक किसान समिति मे ताला खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन सचिव का अता पता नहीं था। जिस पर किसान राजू तिवारी, सुशील सिंह, कौशल सिंह श्याम जी द्विवेदी राजेश मौर्य अभिषेक सिंह बरमदीनपाल सुनील पासवान आशीष द्विवेदी ने नाराजगी जताते हुए सचिव पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सचिव गुपचुप तरीक से अपने खास चहेते को खाद मुहैया करा रहे हैं दूर दराज से आने वाले किसानों को टरकाया जा रहा है। वहीं समिति के सचिव भगवत प्रसाद ने बताया कि मशीन में खाद न चढ़ने के कारण सोमवार वितरण नहीं हो सका, मंगलवार से खाद का वितरण किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsFatehpur News: नरैनी समिति में नहीं बंटी खाद, किसान नाराज