Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsFarmers Protest Against Biased Fertilizer Distribution in Sultanagar Cooperative Society
खाद वितरण में भेदभाव पर हंगामा,महिलाओं ने डाला ताला

खाद वितरण में भेदभाव पर हंगामा,महिलाओं ने डाला ताला

संक्षेप:

Fatehpur News - जाफरगंज में सहकारी समिति सुल्तानगढ़ में किसानों ने खाद वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। केवल 25 किसानों को खाद मिल पाई, जबकि अन्य किसान मायूस होकर लौट गए। समिति के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों पर चहेतों को खाद बांटने का आरोप लगा। सचिव ने हंगामे के बीच ताला बंद कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।

Dec 02, 2025 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

जाफरगंज। सहकारी समितियों के अध्यक्षों समेत प्रभावशाली लोगों के दखल ने खाद वितरण व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। साधन सहकारी समिति सुल्तानगढ़ में खाद वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा काटा। बवाल पर सचिव ने समिति में ताला डाल दिया, इस पर महिलाओं ने भी अपना ताला बंद कर हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवा कर वितरण कराया। सिर्फ 25 किसान को खाद मिल सकी, बाकी मायूस हो सिस्टम को कोसते हुए वापस लौट गए। खजुहा ब्लाक के ग्राम पंचायत सुल्तानगढ़ स्थित साधन सहकारी समिति में करीब दो सौ बोरी खाद पहुंची थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को खाद वितरित की गई। खाद से वंचित रह गए किसान मंगलवार को समिति पहुंचे और वितरण में भेदभाव का आरोप लगा कर हंगामा काटा। आरोप था कि सोमवार को समिति के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के दखल में चहेतों को दस से 12 बोरी खाद वितरित की गई। इन किसानों को बीच में लाइन में इंट्री करा कर खाद बांटी गई। जिससे किसानों को दिन भर इंतजार करने के बाद वापस लौटना प़ड़ा। बताया गया कि मंगलवार सुबह से खाद फिर वितरित की जाएगी। सुबह से किसान लाइन में लग गए लेकिन किसी का अता पता नहीं था। सचिव के पहुंचते ही किसान हंगामा काटने लगे। इस पर सचिव ने ताला बंद कर दिया। नाराज महिलाओं ने अपना भी ताला ज़ड दिया। किसान अजय कुमार, शैलेंद्र वर्मा, सुरेशकुमार, चुन्नीलाल, बिद्दोतमा ने आरोप लगाया कि हम लोग दो दिन से दौड़ रहे हैं, किसी किसी को दस बोरी खाद दी जा रही है। समिति के अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों द्वारा वितरण में धांधली करवाई जा रही है। वहीं सचिव मिथुन तिवारी ने बताया कि दो सौ बोरी खाद आई थी। कुछ लोग बेवजह हंगामा कर रहे थे ।