ओवररेटिंग में एक का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस

Dec 15, 2025 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - फतेहपुर में किसानों को खाद की कमी और प्राइवेट दुकानों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने निरीक्षण कर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया और दो को नोटिस जारी किया। प्राइवेट दुकानों में ओवररेटिंग की जांच की जा रही है और निर्धारित दरों से अधिक बिक्री करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ओवररेटिंग में एक का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस

फतेहपुर। समितियों में खाद की किल्लत और प्राइवेट दुकानों की मनमानी की भेंट किसान चढ़ रहा है। ओवररेटिंग और टैंगिंग करके मनचाही रकम वसूली जा रही है। कई शिकायतों के बाद अधिकारी निरीक्षण को पहुंचे और एक दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। जबकि दो दुकानों को कारण बताओं नोटिस जारी की गई है। जिले में यूरिया की मारामारी संग प्राइवेट दुकानों में ओवररेटिंग का खेल तेजी से चल रहा है। जिसकी शिकायत पर पर अफसर निरीक्षण को पहुंचे। जहानाबाद क्षेत्र के सक्षम ट्रेडर्स, राहुल खाद भण्डार, अवस्थी खाद भण्डार देवमई, डीसीएफ औंग, श्री ट्रेडर्स अमौली, पिनाकी एफपीओ टिकरा, जय मां काली खाद भण्डार रोटी, यादव खाद भण्डार बसफरा, इफको केंद्र खजुरिहा पहुंचकर सघन चेकिंग कर स्टॉक का सत्यापन किया गया।

जहां पर सक्षम ट्रेडर्स में ओवर रेटिंग व टैगिंग किए जाने पर लाइसेंस निलंबित किया गया। साथ ही अवस्थी खाद भण्डार देवमई तथा यादव खाद भण्डार खजुरिहा को नोटिस जारी किया गया। कृषि अधिकारी नरोत्तम ने बताया कि प्राइवेट दुकानों में कार्रवाई की है। अन्य को भी चेतावनी दी गई है। निर्धारित दरों से अधिक बिक्री करते पाए जाने पर कार्रवाई होगी। कोऑपरेटिव राजेश कुमार ने बताया कि रैक पॉइंट से प्रत्येक गाड़ी में पांच सौ बोरी 22.50 मीट्रिक खाद की कुल 38 गाड़ी सहकारी समितियां में भेजा जा रहा है। आठ सौ मीट्रिक टन आरटीजीएस पीसीएफ के पास है, बफर में छह हजार मीट्रिक खाद है। सोमवार को प्रति समिति 45 टन आवंटित कर आरटीजीएस कराकर वितरण जारी रखा जाएगा। अपील किया कि जोत के हिसाब से ही खाद लें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;