Fatehpur News: अमौली के श्रीट्रेडर्स व विकास खाद भंडार के लाइसेंस निरस्त

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: फतेहपुर में खरीफ फसल की बुआई के दौरान किसान बीज भंडारों की मनमानी का शिकार हो रहे हैं। कई दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए और छापेमारी की गई। किसानों को उचित दाम पर उर्वरक न मिलने और ओवररेटिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं।

अमौली के श्रीट्रेडर्स व विकास खाद भंडार के लाइसेंस निरस्त

Fatehpur News: फतेहपुर। खरीफ फसल की बुआई के दरमियां बीज भंडारों की बढ़ी मनमानी से किसान दोहरी मार झेल रहा है। स्टॉक बोर्ड अपडेट न होने और ओवरेटिंग के आरोपों पर दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। टीम ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी की। टीम की अचानक इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। जिले के किसान वर्तमान में खरीफ की धान, दलहन और मक्का जैसी फसलों की बुआई में जुटा है। जिसके साथ ही बीज, खाद और कीटनाशक के लिए किसान प्राइवेट भंडारों में लुट रहा है। जिसकी शिकायतों पर डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देष पर रविवार को कृषि अधिकारी टीम के साथ अचानक अमौली क्षेत्र पहुंचकर छापेमारी की।

जहां पर टीम ने मां गायत्री ट्रेडर्स, श्री ट्रेडर्स, उमराव कृषि सेवा केंद्र, सुमन फ़र्टिलाइज़र, किसान ट्रेडर्स, विकास खाद भण्डार, इफको और बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीट्रेडर्स में रेट व स्टॉक बोर्ड अपडेट न होने, किसानों को रसीद न देने व बगैर फार्मर रजिस्ट्री के उर्वरक बिक्री के कारण लाइसेंस निलंबित कर दिया। ऐसे ही स्टॉक व विक्रय रजिस्टर न होने तथा उर्वरकों की ओवररेटिंग के आरोप में विकास खाद भंडार का भी लाइसेंस निरस्त कर दिया। विभागीय टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में भय नजर आया। कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने कहा कि सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया जा चुका है कि किसानों को उनकी जोत यानी फॉर्मर रजिस्ट्री के अनुसार निर्धारित दरों पर व बिना किसी टैगिंग के उर्वरक विक्रय करें। जहां भी खामियां पाई जाएगी कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।