Fatehpur News: अमौली के श्रीट्रेडर्स व विकास खाद भंडार के लाइसेंस निरस्त
Fatehpur News: फतेहपुर में खरीफ फसल की बुआई के दौरान बीज भंडारों में मनमानी से किसान परेशान हैं। डीएम के निर्देश पर कृषि अधिकारियों की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है। किसानों को उचित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है।

Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। खरीफ फसल बुआई के दरमियां बीज भंडारो की बढ़ी मनमानी से किसान दोहरी मार झेल रहा है। स्टॉक बोर्ड अपडेट न होने और ओवरेटिंग के आरोपो पर दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिया। टीम ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी की। टीम की अचानक इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।जिले के किसान वर्तमान में खरीफ की धान, दलहन और मक्का जैसी फसलों की बुआई में जुटा है। जिसके साथ ही बीज, खाद और कीटनाषक के लिए किसान प्राइवेट भंडारों में लुट रहा है। जिसकी षिकायतों पर डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देष पर रविवार को कृषि अधिकारी टीम के साथ अचानक अमौली क्षेत्र पहुंचकर छापेमारी कर दी।
जहां पर टीम ने मां गायत्री ट्रेडर्स, श्री ट्रेडर्स, उमराव कृषि सेवा केंद्र, सुमन फ़र्टिलाइज़र, किसान ट्रेडर्स, विकास खाद भण्डार, इफको और बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीट्रेडर्स में रेट व स्टॉक बोर्ड अपडेट न होने, किसानों को रसीद न देने व बगैर फार्मर रजिस्ट्री के उर्वरक बिक्री के कारण लाइसेंस निलंबित कर दिया। ऐसे ही स्टॉक व विक्रय रजिस्टर न होने तथा उर्वरकों की ओवररेटिंग के आरोप में विकास खाद भंडार का भी लाइसेंस निरस्त कर दिया। विभागीय टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में भय नजर आया। कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने कहा कि सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया जा चुका है कि किसानों को उनकी जोत यानी फॉर्मर रजिस्ट्री के अनुसार निर्धारित दरों पर व बिना किसी टैगिंग के उर्वरक विक्रय करे। जहां भी खामियां पाई जाएगी कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


