जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग

Feb 13, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - भाकियू टिकैत गुट ने जर्जर सड़कों और किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याएं हल नहीं हुईं तो वे आंदोलन करेंगे। तहसील अध्यक्ष ने क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत की मांग की, जिससे किसानों को फसलों के नुकसान से बचाया जा सके।

जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग

बिंदकी। जर्जर सड़कों समेत कई समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने बैठक में कहा कि यदि किसानों की समस्याएं हल नहीं की गई तो किस चुप बैठने वाला नहीं है सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराएं। तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्र की तमाम सड़के जर्जर है उन्हें बनवाने का काम किया जाए। पांडु नदी तथा गंगा नदी के बीच तीन किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह से जर्जर है उसे बनवाया जाए। बिंदकी मुरादीपुर मार्ग से सौंह गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर है उसका भी निर्माण कराया जाए।

मां ज्वाला देवी मंदिर से लेकर कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे तक बाईपास पर कई-जगह गड्ढे हैं उसे बनवायाजाए। किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है। यहां यूनियन के तहसील महासचिव अनूप सैनी नगर अध्यक्ष चंद्र गोविंद दुबे के अलावा कामता प्रसाद अतर सिंह हीरालाल मोईद अहमद राजेश गुप्ता रामपाल चंद्रपाल राजू गुप्ता अजीत उत्तम हेमराज राजकुमारी देवी चंद्रकली रामादेवी लक्ष्मी देवी गुलाब देवी लक्ष्मनिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।