Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsFarmer Seeks Justice After False Robbery Charges by Cooperative Society Secretary
लूट के झूठे मुकदमे की किसान ने अधिकारियों से शिकायत की

लूट के झूठे मुकदमे की किसान ने अधिकारियों से शिकायत की

संक्षेप: Fatehpur News - खखरेरू के साधन सहकारी समिति पौली में तैनात सचिव ने किसान वसीलउद्दीन पर झूठा लूट का मुकदमा दर्ज करवा दिया। किसान ने आरोप लगाया कि सचिव ने खाद देने में भेदभाव किया और पुरानी रंजिश के चलते उसे फंसाया। अब वह उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग कर रहा है।

Tue, 4 Nov 2025 11:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

खखरेरू। थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति पौली में तैनात सचिव द्वारा लूट के झूठे मुकदमे में फंसाए जाने से परेशान किसान ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान वसीलउद्दीन ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। किसान का कहना है कि 23 अक्टूबर को वह अपने भतीजे के साथ खाद लेने सहकारी समिति पौली गया था, जहां सैकड़ों किसान खाद के लिए लाइन में लगे थे। आरोप है कि सचिव द्वारा अनियमित तरीके से किसी को 10 बोरी तो किसी को दो बोरी खाद दी जा रही थी। जहांउसने तीन बोरी खाद की मांग की, लेकिन पुराने विवाद के चलते सचिव ने उसे खाद देने से इनकार कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद किसानों ने यह विवाद मामूली बताया और किसी प्रकार की लूट से इंकार किया। फिर भी, सचिव ने पुरानी रंजिश के चलते साजिशन किसान वसीलउद्दीन और उसके भतीजे पर लाखों रुपए की लूट का झूठा मुकदमा खखरेरू थाने में दर्ज करवा दिया। पीड़ित किसान का कहना है कि वह घटना स्थल के बाहर खड़ा था और सचिव ने जानबूझकर उसे फंसाने का प्रयास किया। अब वह उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहा है।