Fatehpur News: अपात्रों के नाम जोड़ने से किसान खफा

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: अपात्रों के नाम जोड़ने से किसान खफाअपात्रों के नाम जोड़ने से किसान खफाअपात्रों के नाम जोड़ने से किसान खफाअपात्रों के नाम जोड़ने से किसान खफाअपात्रों क

Fatehpur News: अपात्रों के नाम जोड़ने से किसान खफा

Fatehpur News: हथगाम, संवाददाता। भाकियू की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही आवास योजना में अपात्रों के नाम जोड़े जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। किसानों ने समस्याओं से निजात को ज्ञापन भी सौंपा। ब्लाक इकाई की बैठक में गुफरान ने कहा कि आवास योजना की सूची में कई पात्र परिवारों के नाम छूट गए हैं जबकि अपात्रों के नाम शामिल किए गए हैं। उन्होंने पुन: सर्वे कराकर पात्रों के नाम जोड़ने की अपील की। साथ ही दो पंचायत सचिवों पर काम में लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, किसानों ने बिजली से होने वाली समस्या के साथ ही गलत बिलिंग, ट्रांसफार्मर की समस्या आदि पर चर्चा करते हुए इससे निजात की मांग को खंड विकास अधिकारी संजय कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा।

वहीं सुल्तानपुर घोष के दावतपुर मोड़ पर आयोजित बैठक में क्षतिग्रस्त कच्चे आवासों वाले किसानों को सरकारी सहायता दिलाने, खाद की उपलब्धता, बढ़े बिजली के बिल, नौबस्ता घाट पर अंतिम संस्कार के लिए स्ट्रक्चर बनाने आदि पर चर्चा की। साथ ही राजस्व निरीक्षक राजकुमार गुप्ता को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से निजात की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, ओमप्रकाश सिंह, दीपक मौर्य, आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: अपात्रों के नाम जोड़ने से किसान खफा