फतेहपुर में भू विवाद में किसान की सिर कूचकर हत्या

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर के अंगदपुर गांव में एक किसान की जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई। 60 वर्षीय तक्की लाल का अपने चचेरे भाइयों से 20 वर्षों से विवाद चल रहा था। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

फतेहपुर में भू विवाद में किसान की सिर कूचकर हत्या

फतेहपुर, संवाददाता। जाफरगंज थाना के अंगदपुर गांव में बुधवार रात जमीन विवाद में किसान की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। सुबह खेत में शव पड़ा देख परिजनों को जानकारी हुई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी है।अंगदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय तक्की लाल का अपने चचेरे भाईयो से करीब बीस वर्षो से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट में वाद दाखिल था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को फैसले की तारीख थी। किसान पत्नी के साथ रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि जमीन को लेकर कई बार पहले भी विवाद हो चुका था।

जिस जमीन को लेकर विवाद था। वह वर्तमान में तक्की लाल के कब्जे में ही थी। गुरुवार रात किसान अपने खेतों के पास बने मकान में था। तभी हमलवारों ने लाठी डंडो, ईंट पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर दिया। चेहरे, सिर और गले में गहरे घाव है। चेहरे को ईंट से कुचला गया है। सीओ ब्रजमोहन राय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।