बीएसए को भावभीनी विदाई, प्रिंसी मौर्या ने संभाला कार्यभार

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में बीएसए भारती त्रिपाठी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना की, जबकि नवागत बीएसए प्रियांशी मौर्या ने कार्यभार ग्रहण किया। समारोह में शिक्षकों ने भेंट देकर भारती त्रिपाठी को सम्मानित किया और नवागत बीएसए का स्वागत किया। उनकी प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी।

बीएसए को भावभीनी विदाई, प्रिंसी मौर्या ने संभाला कार्यभार

फतेहपुर। बीएसए भारती त्रिपाठी के स्थानांतरण पर मंगलवार को डायट परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। वहीं नवागत बीएसए प्रियांशी मौर्या ने कार्यभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारी संभाली। विदाई समारोह में डायट प्राचार्या आरती गुप्ता, नवागत बीएसए प्रिंसी मौर्या, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, सीपी शुक्ला सहित अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने भारती त्रिपाठी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए, जिनका सकारात्मक प्रभाव विद्यालयों में देखने को मिला।

वहीं नवागत बीएसए का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीएसए ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाने तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक, कार्यालय कर्मचारी समेत डायट प्रवक्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।