कृषि मंडी व उपमंडी के विस्तार में1.40 करोड़ होंगे खर्च
Fatehpur News - अमौली और जहानाबाद में कृषि उत्पादन मंडी समिति और उपमंडी के विस्तार के लिए 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे किसानों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। विद्युतीकरण, कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा और दुकानों के निर्माण से सुविधाएं बढ़ेंगी। मंडी सचिव ने बताया कि काम जल्द शुरू होगा।

अमौली/जहानाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति और उपमंडी के विस्तार के लिए 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्युतीकरण, कम्प्यूटराज्ड धर्मकांटा और दुकानों के निर्माण से किसान, व्यापारियों को राहत मिलेगी। सुरक्षा के मद्देनजर मंडी परिसर हाईमास्क लाइट से रोशन होगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद काम को अंजाम तक पहुंचाने में अफसर जुटे हैं। जहानाबाद की कृषि उत्पादन मंडी समिति और अमौली की उपमंडी पहुंचने वाले किसान और व्यापारी अनाज की तौल के लिए दूर दराज भटकते थे। दूरदराज महंगे दामों में तौल कराने की मजबूरी के साथ भाड़ा और आवाजाही के खर्चा की परेशानियों से जूझते रहे है। जिसको लेकर व्यापारी और किसान मंडी के जिम्मेदारों से व्यवस्था कराने की मांग की जा चुकी है।
मंडी सचिव के द्वारा भी मंडी और उपमंडी के विस्तार के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जाता रहा है। इसी के तहत अमौली उममंडी के लिए 70.75 लाख और जहानाबाद मंडी समिति के लिए 70 लाख की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। इस धनराशि से विद्युतीकरण, कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा, रैम्प, हाईमास्क लाइट का काम होगा। मंडी में अनाज की तौल समेत अन्य व्यवस्थाओं से मंडी में आने वाले किसानों व्यापारियों को सहुलियत मिलेगी। मंडी सचिव आशीष कुमार ने बताया कि मंडी और उपमंडी के विस्तार के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त हुई है। विद्युतीकरण, धर्मकांटा समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएगी। जिसके लिए जल्द कार्य शुरु कराया जाएगा। बताया कि जहानाबाद में विस्तार के साथ 35 दुकानों का भी जल्द निर्माण शुरु कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


