
आनन्द को मिला एडूलीडर्स यूपी अवार्ड
Fatehpur News - आनन्द को मिला एडूलीडर्स यूपी अवार्डआनन्द को मिला एडूलीडर्स यूपी अवार्डआनन्द को मिला एडूलीडर्स यूपी अवार्डआनन्द को मिला एडूलीडर्स यूपी अवार्डआनन्द को म
फतेहपुर, संवाददाता। लखनऊ स्थित नेडा प्रशिक्षण केंद्र के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के उत्कृष्ट बेसिक शिक्षक आनन्द कुमार मिश्र को प्रतिष्ठित एडूलीडर्स यूपी अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है। राज्य सरकार के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने उन्हें सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वप्रेरित, ऊर्जावान एवं टेक्नोसेवी शिक्षकों को मंच एवं सम्मान देने के उद्देश्य से स्थापित किए गए एडूलीडर्स समूह ने शुक्रवार को राज्य के सभी 75 जिलों से एक उत्कृष्ट शिक्षक को एडूलीडर्स अवार्ड प्रदान किया। दोआबा से यह सम्मान प्राप्त करने का गौरव ऐरायां ब्लॉक के मॉडल प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के शिक्षक आनन्द कुमार मिश्र को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय रामायण शोध संस्थान के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी, नेडा के परियोजना निदेशक टीकाराम, सेवा निवृत्त आईएएस व विवेकानंद केंद्र के प्रांत संचालक डॉ दयानंद लाल और समूह के संस्थापक व राष्ट्रपति पदक विजेता डॉ सर्वेष्ट मिश्र समेत तमाम शिक्षक एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे एवं सभी ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रस्तुतीकरण को मिली जबरदस्त सराहना सम्मान प्राप्त शिक्षक आनन्द मिश्र ने समारोह के दौरान अपनी अब तक की शिक्षकीय यात्रा एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया तो समूचा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों ने आनन्द के कार्यों की प्रशंसा की। राधेश्याम को मिला कर्मयोगी सम्मान इसी सम्मान समारोह में जिले के एसआरजी राधेश्याम दीक्षित को कर्मयोगी सम्मान प्रदान किया गया। राधेश्याम ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। दोनों सम्मान प्राप्त लोगों को विभाग समेत उनके शुभ चिंतकों ने बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




