अनुरक्षण कार्य जारी, लेकिन न्यायालय उपकेंद्र अब तक शुरू नहीं
Fatehpur News - फतेहपुर में गर्मी के मौसम में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग ने अनुरक्षण कार्य शुरू कर दिए हैं। हालांकि, न्यायालय उपकेंद्र अभी तक चालू नहीं हो सका है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग हाईटेंशन लाइनों का सर्वे कर रहा है और उपकरणों की मरम्मत भी की जा रही है।

फतेहपुर। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग ने अनुरक्षण कार्य शुरू कर दिए हैं, लेकिन न्यायालय उपकेंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका है। इससे पटेल नगर फीडर का लोड कम होने की उम्मीदों को झटका लगा है और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राधानगर स्थित पारेषण केंद्र से आने वाली 33 हजार केवी लाइन के माध्यम से न्यायालय उपकेंद्र को अलग करने की योजना लंबे समय से चल रही है। इस उपकेंद्र के चालू होने पर न्यायालय परिसर और जज कॉलोनी को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलनी थी। करीब डेढ़ साल पहले उपकेंद्र की साफ-सफाई भी कराई गई थी, जिससे इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन यह प्रयास ठंडे बस्ते में चला गया।
अब एक बार फिर इसे चालू करने की कवायद की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। इस देरी के कारण पटेल नगर फीडर पर अतिरिक्त लोड बना रहेगा, जिससे जुड़े उपभोक्ताओं को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।एचटी लाइनों में होगा कामबेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग 33 केवी और 11 केवी हाईटेंशन लाइनों का सर्वे कर रहा है। खराब क्रॉस आर्म को ठीक किया जा रहा है और पेड़ों की छंटाई कराई जा रही है। साथ ही डिस्क और पिन इंसुलेटरों की मरम्मत या बदलाव किया जा रहा है। टेढ़े-मेढ़े पोल भी सीधे किए जा रहे हैं। इसके अलावा वितरण ट्रांसफार्मरों के तेल की जांच और एलटी केबलों की मरम्मत का काम भी जारी है।उपकेंद्रों में उपकरणों की मरम्मतउपकेंद्रों में स्विच यार्ड और जंपरों को बदला जा रहा है। एलए, सीटीपीटी, वीसीबी और ओसीबी जैसे उपकरणों की रिपेयरिंग के साथ बसबार की मेंटेनेंस और पेंटिंग का कार्य भी किया जा रहा है। पावर ट्रांसफार्मरों के तेल की जांच कर सिलिका जेल बदली जाएगी। इसके साथ ही अर्थिंग और टेललेस यूनिटों पर भी काम किया जा रहा है।कोट:गर्मी से पहले सभी अनुरक्षण कार्य समय से पूरे कराए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके। इसके लिए विभाग पूरी तरह तैयार है।— अनिल वर्मा, अधीक्षक अभियंता बिजली
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


