Fatehpur News: बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी, डेढ़ लाख उपभोक्ता बेहाल
Fatehpur News: फतेहपुर में रुक-रुककर बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। नौ उपकेंद्रों और 21 फीडरों में ब्रेकडाउन के कारण डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। कई बार तार टूटने के कारण आपूर्ति घंटों बाधित रही। कर्मचारियों ने तेजी से मरम्मत का कार्य किया।

Fatehpur News: फतेहपुर। रुक-रुककर हो रही बारिश से दोआबा की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बारिश के कारण नौ उपकेंद्रों के साथ 21 फीडरों में ब्रेकडाउन होने से करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। सिठौरा और पलिया में एक के बाद एक दो बार तार टूटने से ब्रेकडाउन हो गया। वहीं, जाफरगंज और बसंतखेड़ा में घंटों फाल्ट नहीं मिलने के कारण पेट्रोलिंग जारी रही। बारिश और हवाओं के कारण सुबह करीब छह बजे पलिया और सिठौरा को जाने वाली 33 हजार एचटी लाइन का तार टूट गया। इससे दोनों उपकेंद्रों में ब्रेकडाउन हो गया। करीब चार घंटे बाद तार को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। इसके बाद دوपहर करीब 12 बजे एक बार फिर तार टूटने से दोनों उपकेंद्रों में ब्रेकडाउन हो गया। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, एचटी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने के कारण मुराइनटोला उपकेंद्र करीब एक घंटे तक ब्रेकडाउन रहा। चुरियानी और असोथर को जाने वाली एचटी लाइन पर भोर पहर करीब चार बजे पेड़ की डाल गिर गई। इससे संबंधित उपकेंद्र में करीब आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही。
यहां भी रहा घंटों ब्रेकडाउन
रसूलपुर सानी उपकेंद्रों को जाने वाली लाइन पर सुबह करीब 11 बजे दो स्थानों पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसे दोपहर करीब ढाई बजे सुचारु कराया जा सका। वहीं, जाफरगंज और बसंतखेड़ा को जाने वाली एचटी लाइन में सुबह करीब 10 बजे फाल्ट आ गया। सुल्तानपुर घोष जाने वाली 33 हजार वोल्ट की एचटी लाइन में भी दोपहर करीब 12 बजे फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो गई।
यहां भी रहा घंटों ब्रेकडाउन
बारिश के दौरान इंसुलेटर पंचर होने, तार टूटने और पेड़ की डाल तार पर गिरने के कारण 11 केवी फीडर शिवपुर, हसनापुर, चितौरा, गुनीर, हनुमान मंदिर खागा, पट्टीशाह, भभैंचा, पहाड़पुर, चंदापुर, विश्वबैंक, भोदर, जुकरा, हाजीपुर, शाखा, औगासी, चुरियानी, हथगाम, अजुवा, संवत, हदरवां तथा बेलाई फीडर घंटों ब्रेकडाउन रहे। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी। एसई अनिल वर्मा ने बताया कि कई स्थानों पर फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर देरी हो रही है। हालांकि, कर्मचारियों द्वारा पेट्रोलिंग कर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।


