
डोर-टू-डोर करवाया जा रहा रजिस्ट्रेशन
Fatehpur News - फतेहपुर में बिजली बिल राहत योजना के पहले चरण में 586 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया और 49.85 लाख रुपये की वसूली की गई। विभागीय अफसरों ने डोर-टू-डोर अभियान चलाते हुए बकायेदारों को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया। योजना के तहत 176 नेवर पेड़ और 402 लांग अनपेड उपभोक्ताओं से भी राशि जमा करवाई गई।
फतेहपुर। बिजली बिल राहत योजना के पहले चरण में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराए जाने के लिए जहां शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं विभागीय अफसर भी टीम के साथ डोर-टू-डोर रजिस्ट्रेशन करवाए जाने के लिए उतर रहे हैं। विभागीय अफसर बड़े बकाएदारों को चिंहित कर उनसे बिल जमा करवाए जाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिससे अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाकर बकाया जमा करवाया जा सके। तीन चरणों में चलने वाली इस योजना का पहला चरण शुरू होने के बाद उपकेंद्र में तैनात जेई के साथ ही विभागीय टीम को ऐसे बकाएदारों की लिस्ट दी गई है जो छूट के दायरे में आ रहे हैं।
जिसके चलते विभागीय टीम लिस्ट के साथ मौके पर पहुंचकर बकाएदारों का रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया कर रही है। वहीं जेई के अलावा एसडीओ, एक्सईएन भी फील्ड में उतरकर उपभोक्ताओं को छूट की जानकारी देने के साथ ही बकाएदार उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। जिससे बकाया राजस्व जमा करवाया जा सके, एसई अनिल वर्मा ने बताया कि सभी अफसरों को शिविरों का निरीक्षण किएजाने के साथ ही फील्ड में जाकर उपभोक्ताओं से बकाया जमा करवाए जाने के लिए अपील किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे तीन चरणों की इस योजना के तहत अधिक से अधिक बकाया जमा करवाया जा सके। बिजली बिल राहत योजना के चौथे दिन बिजली विभाग द्वारा लगाए जाने वाले शिविरों सहित डोर-टू-डोर चल रही योजना के तहत विभाग द्वारा 586 उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन कराए गए, जिनसे 49.85 लाख रुपये बसूल किए गए हैं। एसई अनिल वर्मा ने बताया कि योजना के तहत नेवर पेड़ वाले 176 उपभोक्ताओं द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया जिनसे 11.88 लाख रुपये जमा करवाया गया। वहीं 402 लांग अनपेड उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन करवाकर 36.88 लाख तथा चोरी के मामले में आठ उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन करवाकर 1.09 लाख रुपये जमा करवाए गए हैं। बतया कि चार दिन में नेवर पेड के मामले में कुल 352 उपभोक्ताओं से 31.35 लाख, लांग अनपेड के 1008 से 59.20 लाख तथा चोरी के प्रकरण में 24 उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन करवाकर 12.44 लाख रुपये वसूल किए जा चुके हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




