न्यायालय उपकेंद्र नहीं हो सका शुरू,अन्य अनुरक्षण जारी

Apr 08, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर, संवाददाता। बिजली विभाग द्वारा गर्मी में उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति दिए जाने के

न्यायालय उपकेंद्र नहीं हो सका शुरू,अन्य अनुरक्षण जारी

फतेहपुर, संवाददाता। बिजली विभाग द्वारा गर्मी में उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति दिए जाने के लिए अनुरक्षण कार्य शुरू तो शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन न्यायालय उपकेंद्र को अब तक शुरू नहीं किया जा सका। नतीजतन पटेल नगर फीडर का लोड कम न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ेग। वहीं अनुरक्षण कार्य के दौरान एचटी और एलटी लाइनों को दुरुस्त करने के साथ ही ट्रांसफार्मरों के तेल आदि की भी जांच की जा रही है।राधानगर स्थित पारेषण केंद्र से आने वाली 33 हजार केवी की केबल के सहारे न्यायालय उपकेंद्र को अलग किए जाने की कवायद काफी समय से की जा रही है।

न्यायालय को बेहतर आपूर्ति दिए जाने के साथ ही जज कालोनी में इस उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति की जानी थी। करीब डेढ़ साल पूर्व इस उपकेंद्र की साफ-सफाई कराए जाने के बाद इसके शुरू होने की उम्मीद जागी थी। लेकिन यह उम्मीदे चंद समय में ही धूमिल हो गई जिसके बाद एक बार फिर से इसे शुरू कराए जाने की कवायद की जा रही है लेकिन अब तक यह शुरू नहीं हो सका। जिससे पटेल नगर फीडर का लोड कम नहीं होने की उम्मीदो पर भी पानी फिरता दिखाई दे रहा है। नतीजतन इस फीडर के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पडे़गा।एचटी लाइनों में होगा कामबेहतर आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा 33 केवी व 11 केवी की हाईटेंशन लाइनों में सर्वे का काम कराए जाने के साथ ही इसके खराब क्रास आर्म को दुरुस्त करने के साथ ही पेड़ों की छंटाई करवाई जा रही है। साथ ही डिस्क व पिन इंसुलेटरों को भी दुरुस्त करने के साथ खराब होने पर नए बदले जा रहे हैं। वहीं टेढ़े-मेढ़े पोलों को भी दुरुस्त करवाया जा रहा है। इसके अलावा वितरण ट्रांसफार्मरों में तेल आदि की जांच के साथ ही एलटी केबलों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।उपकेंद्रों में भी उपकरण होंगे दुरुस्तअनुरक्षण संबंधी काम के चलते उपकेंद्रों में स्विच यार्ड के साथ ही जंफरों को बदलवाए जाने का काम करवाया जा रहा है। इसके अलावा एलए, सीटीपीटी, वीसीबी, ओसीबी की रिपेयरिंग कराए जाने के साथ बसबार आदि को मेंटेन कराए जाने के साथ ही पेंटिंग आदि का काम करवाया जा रहा है। साथ ही पावर ट्रांसफार्मरों के तेल की जांच कर सिल्का जेल को भी बदला जाएगा। इसके अलावा अर्थिंग व टेललेस यूनिटों का भी काम कराया जा रहा है।कोटगर्मी से पूर्व ही सभी अनुरक्षण कार्य समय से पूरे कराए जाएंगे, जिससे गर्मी के समय उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए विभागीय तैयारियां पूरी की जा रही हैं।-अनिल वर्मा, अधीक्षक अभियंता बिजली

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।