बहुआ। हिन्दुस्तान संवाद
कटरी के सैबसी गांव की बुजुर्ग महिला भगवती उर्फ राम प्यारी को शुक्रवार को अपना छत मिल गया। डीएम संजीव सिंह ने बुजुर्ग महिला को गृहप्रवेश कराया।
बता दें कि असोथर ब्लाक के सैंबसी गांव में दिव्यांग बेटे धनुआ के साथ टूटी कच्ची कोठरी में रह रही बुर्जुग मां भगवती उर्फ रामप्यारी की जर्जर का बेबस फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियों के बाद बड़ी संख्या में मदद करने वाले सामने आए। डीएम संजीव सिंह ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराते हुए इलाज कराया। स्वस्थ्य होने के बाद उन्होंने सैबसी पहुंच कर महिला को आवास देते हुए भूमि पूजन कराया था। पांच माह बाद आवास बन कर तैयार हो गया है। गुरुवार को रात डीएम का तबादला चंदौली हो गया। शुक्रवार वह सीडीओ, एसडीएम के साथ सैंबसी पहुंच कर विधि विधान के साथ महिला का गृहप्रवेश कराते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने इस बावत अफसरों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।