ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरफतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दम्पति की मौत

फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दम्पति की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जहानाबाद थाना क्षेत्र के कापिल मोड़ के पास रविवार देर रात बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनो के शव एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटक रहे थे। मृतको के...

फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दम्पति की मौत
हिन्दुस्तान,फतेहपुरSun, 25 Oct 2020 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जहानाबाद थाना क्षेत्र के कापिल मोड़ के पास रविवार देर रात बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनो के शव एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटक रहे थे। मृतको के शव जमीन पर टिके होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात करीब 8 बजे कुछ लोग खेतो की रखवाली के लिए जा रहे थे। कपिल मोड़ से कुछ दूर पर सुनसान खेत में एक पेड़ से दो लोगों के शव मिलने से लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एक साड़ी से बने दो फन्दों में लटक रहे वृद्ध और वृद्धा के शव को पहचाने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हुए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संजय संधू घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों की छानबीन की।

तलाशी में बृद्ध के जेब से कुछ रुपए, दवाइयां एवं आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड पर उत्तम पुत्र सरजू, पता कपीलिया, जहानाबाद दर्ज होने पर दोनों के पति पत्नी होने की बात सामने आई। दोनों के पैर घुटने तक जमीन पर रखे होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग दंपति का अपने पुत्र से अक्सर झगड़ा होना बताया जाता है।  पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें