Fatehpur News: रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहे मुस्लिम बाहुल्य इलाके
Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता में बताया गया है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके में ईद-ए-मिलादुन्नबी मनाया जा रहा है। हरे झंडे लहराते हुए, इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12 रबी उल अव्वल को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाता है। जश्न में तिलावात, जुलूस और खुशी का माहौल है।

Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। दोआबा के मुस्लिम बाहुल्य इलाके ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश की खुशी में हर घर पर हरा झंडा लहराने के साथ ही जश्न मनाया जा रहा है। वहीं अकीदतमंदों में आमद-ए-रसूल की खुशी दिखाई दे रही है। जहानाबाद के शहर काजी मौलाना मोहम्मद शफी खां ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12 रबी उल अव्वल को अल्लाह के अन्तिम दूत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाता है। जिसको लेकर 11 रबी उल अव्वल की शाम से ही अपने अपने घरों सहित मस्जिदों, मजारों, दरगाहों को रंग बिरंगी झालरों से सजाकर मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया जाता हैं। उनका जन्म 570 ई. में सऊदी अरब के मक्का शहर में हुआ था अल्प आयु में ही मां का देहांत हो जाने के बाद उनका पालन पोषण दादा अब्दुल मुत्तलिब व चाचा अबू तालिब ने किया था। बताया कि यौम-ए-पैदाइश को लेकर हर ओर खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। शहर सहित जहानाबाद , चांदपुर, अमौली, बकेवर, थरियांव, किशनपुर, असोथर, गाजीपुर आदि स्थानों में शाम मगरिब ईशा की नमाज के बाद पूरी रात तिलाव-ए-कुरआन के पाठ के साथ ही कसीदे, मीलाद के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डालने के साथ ही खुशियां मनाई गई।
आज निकलेंगे जुलूस-ए-मोहम्मदी
बताया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के अलावा ग्रामीणांचलों तथा अन्य मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मंगलवार को जश्न मनाने के साथ ही तिलावत की गई। जबकि बुधवार को विभिन्न स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जिसको लेकर समाज के लोगों में खुशी दिखाई दे रही है।

