गरीबों के आर्थिक सुधार को समूह में जोड़ने का प्लान

Jan 05, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए आत्मनिर्भरता की योजना बनाई गई है। डीएम रविन्द्र सिंह ने अधिकारियों को स्वंय सहायता समूहों से जोड़ने और प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। जीरो पावर्टी के पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण का भी प्रावधान किया गया है।

गरीबों के आर्थिक सुधार को समूह में जोड़ने का प्लान

फतेहपुर। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को आत्मनिर्भर बनाते हुए आर्थिक सुधार के लिए प्लान बनाया गया है। स्वंय सहायता समूहों से जोड़ने और विभिन्न ट्रेडों में दक्ष करने के डीएम ने अफसरों को निर्देश दिया। जीरो पावर्टी के पात्रों को भी प्रशिक्षण में जोड़ने की बात कही। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह ने एक बैठक की। उन्होंने कहा कि जो पात्र गृहस्थी, अंत्योदय राशन कार्ड धारकों समूह में नहीं जुड़े है उन्हे जोड़ने के लिए कोटेदार और सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी। बीडीओ और एडीओ की निगहबानी के साथ अफसरों की मॉनिटरिंग तय की।

साथ ही गठित समूहों को डिजिटल आजीविका रजिस्टर में दर्ज कराने को कहा। विभागीय योजनाओं से समूह की महिलाओं को जोड़ने, तीन लाख की आय वाली लखपति दीदियों के सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीरो पावर्टी के पात्रों को लाभांवित करें। आरसेटी निदेशक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य को समूह की महिलाओं और जीरो पावर्टी के इच्छुक पात्रों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। यहां सीडीओ पवन कुमार मीना, आईएएस प्रशिक्षु नौशीन, पीडी शेषमणि, डीडीओ साधना, डीसी मनरेगा करुणाकर, एनआरएलएम डीसी मुकेश, एलडीएम कृष्ण गोपाल, जिला उद्यान अधिकारी डॉ रमेश, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान समेत तमाम लोग रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।