ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरतालाबों में उड़ रही धूल, बेहाल हो रहे पशु-पक्षी

तालाबों में उड़ रही धूल, बेहाल हो रहे पशु-पक्षी

तेज गर्मी ऊपर से चल रही लू से आमजनजीवन अस्त व्यस्त है। पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल हो रहा है। इस समय तालाबों में पानी भरा होना चाहिए। लेकिन दृश्य इसके ठीक उलट है। तालाब और पोखरों में धूल उड़ रही है।...

तालाबों में उड़ रही धूल, बेहाल हो रहे पशु-पक्षी
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSun, 22 Apr 2018 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

तेज गर्मी ऊपर से चल रही लू से आमजनजीवन अस्त व्यस्त है। पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल हो रहा है। इस समय तालाबों में पानी भरा होना चाहिए। लेकिन दृश्य इसके ठीक उलट है। तालाब और पोखरों में धूल उड़ रही है। जिससे पशु-पक्षी प्यास के कारण व्याकुल हो रहे हैं। लेकिन तालाबों में पानी नहीं भराया जा रहा है।

सिंचाई विभाग के एलजीसी, रामगंगा नहर और नलकूप खंड को मिलाकर करीब 1050 तालाबों-पोखरों को भरे जाने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से 10 प्रतिशत ही तालाबों में पानी भरा देखा जा सकता है। इसके अलावा अधिकांश तालाबों में धूल उड़ रही है। विभाग का दावा है कि मौजूदा समय में नहरें बंद चल रही हैं। ऐसे में तालाबों में पानी भराया जाना मुश्किल हो रहा है। वहीं तालाब भरे न होने के कारण पशु पक्षी प्यास के कारण जान गंवा रहे हैं। जब कि इस गर्मी में अब तक तालाबों में पानी भर जाना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें