ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरकार के ऊपर गिरा पेड़, चार सवार घायल

कार के ऊपर गिरा पेड़, चार सवार घायल

नगर के गांधी चौराहे के निकट अचानक गुजर रही एक कार के ऊपर नीम का पेड़ गिर गया जिससे कार में सवार चार लोग कार के अंदर फंस गए। आसपास हड़कंप मचा तो लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला और सीएचसी...

कार के ऊपर गिरा पेड़, चार सवार घायल
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSun, 03 Sep 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के गांधी चौराहे के निकट अचानक गुजर रही एक कार के ऊपर नीम का पेड़ गिर गया जिससे कार में सवार चार लोग कार के अंदर फंस गए। आसपास हड़कंप मचा तो लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार को अपरान्ह लगभग दो बजे नगर के गांधी चौराहे के निकट नीम का पेड़ अचानक उखड़कर नीचे से गुजर रही एक कार के ऊपर गिर गया। जिससे चालक समेत कार में सवार चालक सत्येन्द्र सिंह (40) निवासी खूंटा थाना जाफरगंज, योगेन्द्र सिंह (30) , उसकी पत्नी रूपम देवी (28) व पुत्री परी देवी (5) कार के अंदर फंस गए। पेड़ के गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग कार की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन लोगों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। चालक सत्येन्द्र सिंह को गंभीर चोटें आई बाकी सवार भी घायल थे। लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चालक सत्येन्द्र सिंह की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पत्नी रूपम देवी का इलाज कराने के लिए कानपुर गए था। वहीं से गांव वापस लौट रहा था। वहीं करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर हटाया, तब जाकर कहीं आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें