रेलवे कालोनी में भरता नगर पालिका का पानी
Fatehpur News - रेलवे कालोनी में भरता नगर का पानीरेलवे कालोनी में भरता नगर का पानीरेलवे कालोनी में भरता नगर का पानीरेलवे कालोनी में भरता नगर का पानीरेलवे कालोनी में भ

फतेहपुर, संवाददाता रेलवे कालोनी के वाशिंदो के लिए नगर पालिका का नाला परेशानियों का सबब बना हुआ है। दरअसल रेलवे कालोनी को जाने वाली नालियों में पालिका का नाला जोड़ दिया गया है। जिससे जलनिकासी प्रभावित होकर कालोनी के घरों तक में गंदा पानी भरता है।दशकों पूर्व नगर पालिका का नाला रेलवे कालोनी होते हुए शादीपुर में मिलाया गया था। जिससे रेलवे कालोनी की नालियों का गंदा पानी भी इसी से होकर निकलता था। लेकिन बारिश में कालोनी में होने वाले अत्यधिक जलभराव के कारण रेलवे ने अपनी सीवर लाइन डलवाकर पानी का निकास दुर्गा नगर में करना शुरू कर दिया।
जिसके बाद लगातार नगर पालिका को पत्र भेजकर कालोनी की नालियों से नाले को अलग करवाए जाने की मांग रेलवे के अफसर कर रहे हैं। इसके बावजूद पालिका प्रशासन द्वारा रेलवे कालोनी से गुजरे नाले को बंद करवाने के साथ अलग नहीं करवाया जा रहा है। नतीजतन सीवर लाइन बनने के बावजूद कालोनी के वाशिंदो को जलभराव से राहत नहीं मिल पा रही है। ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी।कोट...कालोनी में निवास करने वाले कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए नाला अलग करवाए जाने के लिए नगर पालिका को पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही न होने के कारण रेल कर्मचारियों की परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं।गौरव सोनकर, आईओडब्ल्यू
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


