विवाहिता को ससुरालीजनों ने पीटा, चार पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

खखरेरू के नसीरपुर गांव में लक्ष्मी देवी पर उसके सास, ननद और दो देवरों ने लाठी-डंडों से हमला किया। सोमवार सुबह झाड़ू लगाते समय सास ने गाली-गलौज की, जिसके विरोध करने पर मारपीट हुई। लक्ष्मी देवी को सिर और पीठ में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता को ससुरालीजनों ने पीटा, चार पर मुकदमा

खखरेरू। थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी संजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सास, ननद और दो देवरों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया कि सोमवार सुबह वह घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी सास तारावती गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर सास तारावती, ननद सीनू देवी और देवर मनजीत व इन्द्रजीत ने मिलकर मारपीट की। घटना में महिला के सिर और पीठ में चोटें आई हैं। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।