Fatehpur News: मां बेटे को ससुरालीजनों ने पीटा
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News: फतेहपुर में सोनी, जो अपने बच्चे के साथ ससुर के घर रहती है, को उसके ससुर और देवर ने पीटा। पति की मृत्यु के बाद से उसे लगातार गाली-गलौज और धमकियों का सामना करना पड़ रहा था। उसके बेटे ने जब बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी पीटा गया। मामला दर्ज किया गया है।

Fatehpur News: फतेहपुर। सदर कोतवाली के नई तहसील के पीछे शिवाजी नगर निवासी सोनी पत्नी स्वर्गीय राज ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह बच्चों के साथ ससुर के घर में रहती है। ससुर जयराम और देवर संजय अक्सर उससे रंजिश रखते हुए गाली-गलौज करते और घर से भगाने की धमकी देते हैं। तीन अक्तूबर की रात करीब आठ बजे दोनों ने उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा। शोर सुनकर कक्षा 10 में पढ़ने वाला बेटा रिषी बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीट दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।


