ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरघरेलू कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

घरेलू कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने बुधवार रात फांसी लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए...

घरेलू कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरThu, 28 Mar 2019 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने बुधवार रात फांसी लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी चमेलिया का किसी बात को लेकर बुधवार शाम घरवालों से विवाद हो गया था। जिसके बाद सभी ने खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। इस दौरान चमेलिया का फिर से किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। देर तक चले विवाद के बाद सभी सो गए। सुबह नींद खुली तो दिनेश ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। चमेलिया फांसी के फंदे से झूल रही थी। यह देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। चमेलिया की लाश फांसी से लटकती देख परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और परिजनों से पूछताछ कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें