घरेलू विवाद में युवक ने जहर खाकर जान दी
Fatehpur News - बिंदकी के कोरईया गांव में घरेलू विवाद के चलते 45 वर्षीय रमाकांत ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

बिंदकी संवाददाता। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र कोरईया गांव में घरेलू विवाद के चलते 45 वर्षीय रमाकांत पुत्र सूरज दीन ने रविवारशाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर किया था। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस गांव कोरईया पहुंचे।
परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे। पूरे गांव में शोक का माहौल छाया रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


