वाहनों से न उड़े धूल, रात में मिट्टी खनन पर लगाए रोक

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने ओवरलोड वाहनों और रात में मिट्टी खनन पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन रात में नहीं होना चाहिए और वैध अनुमति का बोर्ड लगाया जाए। एसपी अभिमन्यू मांगलिक ने पार्किंग नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की बात कही।

वाहनों से न उड़े धूल, रात में मिट्टी खनन पर लगाए रोक

फतेहपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने ओवरलोड वाहनों के साथ ही रात में होने वाली मिट्टी खनन पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस पर सख्ती से वीराम लगाए जाने के निर्देश दिए। वहीं एसपी अभिमन्यू मांगलिक ने सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मिट्टी का खनन किसी भी दशा में रात में न हो सके, साथ ही खनन वाले स्थान पर वैध अनुमति, क्षेत्र की सीमा आदि का बोर्ड लगाया जाए। पट्टाधारकों को हिदायत देते हुए कहा कि आबादी वाले मार्गो में पानी का छिड़काव कराया जाए जिससे धूल न उड़े साथ ही ओवरलोड वाहनों का संचालन न कराया जाए।

कहा कि जिला खनिज न्यास निधि की बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाए। टास्क फोर्स को निर्देशित किया कि ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करने के साथ ही कंट्रोल रूम बनाया जाए। कहा कि खनने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट होनी चाहिए। एसपी ने कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाले वाहनों का चालान करने के साथ ही सड़क किनारे पार्क किए जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जाए। कहा कि यदि कोई भी नशे की हालत में वाहन चलाते पाया जाए तो उसका लाइसेंस जब्त कर एआरटीओ को दिया जाए। इस मौके पर एडीएम वित्त अविनाश त्रिपाठी, एसएसपी, एसडीएम, सीओ आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।