Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsDM Expresses Anger Over Incomplete Reports in Aspirational District Review Meeting
हथगाम ब्लॉक के सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब

हथगाम ब्लॉक के सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में डीएम रविन्द्र सिंह ने सीडीपीओ हथगाम की रिपोर्ट न देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, बच्चों के वेक्सिनेशन, और शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य विभागों के अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।

Feb 09, 2026 09:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में सीडीपीओ हथगाम द्वारा विभाग से सम्बंधित रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर डीएम रविन्द्र सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई और इनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एवं बच्चों का वेक्सिनेशन व पोषण सुविधाएं समय से उपलब्ध कराया जाए। टीबी नोटिफिकेशन दर बढ़ाते हुए जांच व दवाएं उपलब्ध कराते रहे। उन्होंने कहा हथगाम ब्लॉक में शुद्ध पेयजल, क्रियाशील शौचालय का संतृप्तिकरण शत प्रतिशत कराया जाए। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि हथगाम ब्लॉक में बीएसएनल द्वारा लगाए गए भारत नेट कितने ग्राम पंचायतों में क्रियाशील है, रिपोर्ट से अवगत कराएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा अन्य विभागों के जिम्मेदारों को कार्य को शत प्रतिशत कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ पवन कुमार मीना, सीएमओ, डीडीओ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी समेत अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।