Fatehpur News: सभासद ने की 50 हजार की मांग,न देने पर कटवा दिया नाम, समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे 265 फरियादी
Fatehpur News: खागा। कई निवासी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाने की शिकायत कर रहे हैं। वार्ड सभासद द्वारा रुपये मांगने और नाम कटवाने के आरोप लगे हैं। समाधान दिवस में डीएम से गुहार लगाते हुए कई फरियादियों ने समाधान की मांग की। डीएम और एसपी ने कुंडेश्वर शिव मंदिर का निरीक्षण किया और यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया।
Fatehpur News: खागा। मैडम प्रधानमंत्री शहरी आवास का आवेदन करने के बाद भी उसे योजना का लाभ नहीं मिलाष कच्चे घर में छप्पर डालकर गुजर-बसर कर रहीं हूं। वार्ड सभासद ने 50 हजार रुपये की मांग की, रुपये देने से इनकार पर उसका नाम सूची से कटवा दिया गया। क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से उन्हें योजना के लाभ से वंचित किया जा रहा है। समाधान दिवस में नगर पंचायत के ज्योतिबाफुले नगर की सविता देवी पत्नी रविशंकर ने डीएम से गुहार लगाते हुए आवास दिलाने की मांग की। समाधान दिवस में धाता ब्लॉक के डेंडासई निवासी सुनीता देवी पत्नी अश्वनी ने सूची से नाम काटे जाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में नाम सम्मिलित होने के बावजूद बाद में उनका नाम हटा दिया गया। आरोप लगाया कि पूर्व की तरह पक्के मकान वालों व अपात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है और विरोध पर उनका नाम सूची से काट दिया गया। वहीं हथगाम ब्लॉक के संवत निवासी फूलकुमारी ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा उनके क्रयशुदा मकान का पानी निकलने का रास्ता रोकने और विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज व अभ्रद्रता करने की शिकायत की। विजयीपुर ब्लॉक के रामपुर के श्रीराम पुत्र स्व. सुंदर ने डीएम को बताया कि पड़ोसी पिता-पुत्र मिलकर उनकी भूमिधरी पर जबरन कब्जा कर रहे हैं और विरोध करने पर झगड़ा-फसाद करते हैं। हल्का लेखपाल से भूमि की पैमाइश करके चिह्नांकन के लिए गुजारिश करने के बावजूद वे विपक्षियों से मिलकर नापजोख नहीं कर रहे हैं। भीखमपुर मजरे कछरा श्याम कली पत्नी रामप्रतीत ने बताया कि उनकी जमीन पर नामांतरण आदेश पारित होने के बावजूद विपक्षीगण जबरन कब्जा कर रहे हैं। समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ रही। डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने 265 शिकायतकर्ताओं ने फरियाद सुनते हुए 21 फरियादियों को त्वरित समाधान करते हुए उपलब्ध करााया। जबकि अन्य शिकायतों को जांच के लिए भेज दिया गया。
कुंडेश्वर शिव मंदिर पहुंचे डीएम और एसपी
खागा। डीएम और एसपी अने कुंडेश्वर शिव मंदिर, मंझिलगांव का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खागा अंडरपास, कांवड़ यात्रियों के आवागमन मार्ग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निर्देश दिया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने को कहा गया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वहीं डीएम ने रामपुर थरियांव स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था पर जोर दिया。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


