ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरजागरूकता फैला रहे दिव्यांग प्रधानाध्यापक

जागरूकता फैला रहे दिव्यांग प्रधानाध्यापक

वर्ष 2015 में स्वाइन फ्लू से हुई पिता अशोक सिंह की मृत्यु के बाद देवमई विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कुचवारा के दिव्यांग प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह ने कोरोना वायरस से लड़ने और लोगों को जागरूक करने का...

जागरूकता फैला रहे दिव्यांग प्रधानाध्यापक
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरTue, 31 Mar 2020 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2015 में स्वाइन फ्लू से हुई पिता अशोक सिंह की मृत्यु के बाद देवमई विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कुचवारा के दिव्यांग प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह ने कोरोना वायरस से लड़ने और लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। वह लोगों को फोन कर भी इससे बचाव के तरीके व सैनिटाइजर, मास्क आदि दे रहे हैं । ऐसे ही एक वायरस स्वाइनफ्लू से पिता के न रहने के कारण सम्पूर्ण जिम्मेदारी उठाने वाले अमरेश समझते हैं कि वायरस का अटैक कैसा होता है और परिवार को किन परिस्थितियों की ओर ले जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शूटर अमरेश सिंह ने आम जनमानस के बीच जाकर लोगों को जागरूक किया और सेनेटाइजर एवं मास्क का वितरण किया। वहीं घर मे रह कर बच्चों को बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, लूडो, कैरम इत्यादि घर के अंदर खेलने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांग ने देश को इस संकट की घड़ी मे कोरोना वायरस के खिलाफ खड़े होकर जनता को प्रेरित करने का काम रहे हैं। और घर के बाहर दिख रहे लोगो को घर के अंदर रह कर देश सेवा करने का मंत्र देते हुए समाज के लिए प्रेरणाश्रोत बने हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें