बच्चियों ने डीएम को होली की दी बधाई
Fatehpur News - बच्चियों ने डीएम को होली की दी बधाई बच्चियों ने डीएम को होली की दी बधाईबच्चियों ने डीएम को होली की दी बधाईबच्चियों ने डीएम को होली की दी बधाईबच्चियों

फतेहपुर। होली पर्व की जिले के हाकिम को बधाई देने के लिए शुक्रवार को कुछ दिव्यांग बच्चे उनके कार्यालय पहुंच गए। जहां पर डीएम रविन्द्र सिंह से मिलकर रंगो के पर्व होली की बधाई दी। इस बात से खुश होकर डीएम ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। ये सारे बच्चे शहर के भावना दिव्यांग स्कूल के बच्चे रहे। फोटो संख्या-11 में परिचय-डीएम को होली की बधाई देते बच्चे चौपाल से ग्रामीणों की सुनी समस्या फतेहपुर। विजयीपुर ब्लॉक के टेसाही व शाहजहांपुर सेलरहा में बिंदकी एसडीएम न्यायिक प्रदीप कुमार रमन की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल हुई।
जहां किसानों की समस्या को जाना और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं टेसाही के रामआसरे, सन्तोष, मुकेश कुमार, राजाराम, सुमन देवी, मानिकचन्द्र, रमेश, गयाप्रसाद, कमलेश द्वारा नाम दुरुस्ती, वसीयतनामा और कब्जा संबंधी शिकायत की। शाहजहांपुर सेलरहा में बुद्धराज पाल निवासी टीकर ने बैनामे की आराजी पर कब्जा न मिलने की बात बताई। जिसमें चकबन्दी अधिकारी को जांच कराकर हल कराने के निर्देश दिए। किसानों को चकबन्दी समिति व चकबंदी की तकनीकियों से अवगत कराया। दो ट्रेड के लिए आवेदन शुरु फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से फतेहपुर व बिंदकी में फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस असिस्टेंट में प्रवेश के लिए आवेदन शुरु हुए है। फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट के लिए पांचवीं पास, चार वर्ष का अनुभव, आठवीं पास को एक वर्ष अनुभव, कक्षा नौ को दो वर्ष का अनुभव उम्र 18 तथा इलेक्ट्रिक व्हीलर सर्विस के लिए आठवीं पास एक वर्ष का अनुभव, या दो वर्ष आईटीआई, हाईस्कूल प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन कर सकते है। इसके लिए एक सप्ताह के अंदर वेब साइट में पंजीकरण करा। चार मार्च को बंद रहेंगी शराब की दुकाने फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि होली के पर्व पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रंग खेले जाने वाले दिन जिले की देशी मदिरा, कम्पोजिट दुकानें, मॉडल शॉप, भांग की फुटकर दुकानें एवं देशी मदिरा, विदेशी रखने का आदेश दिया। साथ ही इस दिन मदिरा, बियर, भांग व विकृत स्प्रिट के थोक गोदाम, रेस्त्रां बंद रखने के निर्देश दिए। इस बन्दी के लिये लाइसेंसधारियों को कोई प्रतिकर देय नहीं होगा। आज खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर फतेहपुर। होली पर्व के अवकाश को लेकर प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राय ने बताया कि 17 नवंबर को जारी अवकाश की सूची के तहत होलिका दहन दो मार्च व चार मार्च को अवकाश घोषित है। इसके अतिरिक्त तीन मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश जारी करने का आदेश दिया है। तीन मार्च को अवकाश घोषित होने पर 28 फरवरी शनिवार को सभी सरकारी कार्यालय, बैंक आदि खोले जाने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



