1.96 लाख बच्चों को मिलेगी यूनीफार्म की धनराशि

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को 12 सौ रुपये की धनराशि भेजेगा। सत्यापन प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद धनराशि सीधे अभिभावकों के खातों में भेजी जाएगी। मई माह के अंत तक ये रकम पहुंचने की संभावना है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को सत्यापन कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

1.96 लाख बच्चों को मिलेगी यूनीफार्म की धनराशि

फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नए शिक्षा सत्र में शीघ्र ही यूनीफार्म, जूता-मोजा आदि खरीदने के लिए उनके अभिभावकों के खातों में धनराशि पहुंचेगी। विभाग इसके लिए सत्यापन करा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद डीबीटी के माध्यम से शासन द्वारा सीधे अभिभावकों के खातों में 12 सौ रुपये भेजा जाएगा। दोआबा में 2266 से अधिक परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें 13 विकास खंडों व नगर क्षेत्र में कुल दो लाख 96 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले इन बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा आदि के लिए सरकार द्वारा 12 सौ रुपये देने की व्यवस्था है। छात्र के अभिभावक के खाते में सीधे धनराशि भेजी जाती है। इसके लिए नगर क्षेत्र समेत सभी विकास खंडों के स्कूलों के बच्चों का बीईओ के माध्यम से आधार कार्ड व अन्य स्कूली अभिलेखों का सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बाद डाटा शासन को भेजा जाएगा। जहां से अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी。

मई माह के अंत तक पहुंचेंगी खाते में रकम

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार स्थानीय स्तर पर सत्यापन कराया जा रहा है। जिले का विवरण शासन स्तर पर भेजा जाएगा। बच्चों व उनके अभिभावकों के आधार के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सम्भावना है मई महीने में ही बच्चों के खाते में रुपया भेजा जा सकता है। लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों के खाते में आनलाइन धनराशि डीबीटी प्रक्रिया के तहत स्थानंतरित की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत नामांकित बच्चे अब फटे पुराने जूते व पुराने मोजे आदि पहनकर आने के लिए मजबूर नहीं होंगे।

Voice of UP

सत्यापन में लगाए गए सभी बीईओ

बीएसए ने सत्यापन के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निदेर्शित किया है कि सत्यापन कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएं। इस काम में किसी तरह की देरी या लापरवाही न करें। जिससे शासन की ओर से भेजी जाने वाली धनराशि उक्त बच्चों के अभिभावकों के खाते में आ सके। डीसी चन्द्रेश यादव ने बताया कि सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही डेटा शासन को भेजा जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छात्रों के अभिभावकों के खातों में कब धनराशि आएगी?
संभावना है मई महीने में ही बच्चों के खाते में रुपया भेजा जा सकता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।