डिजिटल लाइब्रेरी में फर्नीचरों की परखी जा रही गुणवत्ता
Fatehpur News - फतेहपुर जिले की 139 पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरियों की गुणवत्ता जांच शुरू हो गई है। डीएम द्वारा गठित टीम फर्नीचर, उपकरणों और किताबों का निरीक्षण कर रही है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। 38,225 किताबें और डिजिटल संसाधन पंचायतों में पहुंचाए जा रहे हैं।

फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की 139 पंचायतों में स्थापित की जा रही डिजिटल लाइब्रेरियों की गुणवत्ता जांच शुरू हो गई है। टीम द्वारा फर्नीचर, उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए किताबों और डिजिटल संसाधनों की आपूर्ति भी की जा रही है। जिले में 13 ब्लॉकों की 139 पंचायतों में शहरों की तर्ज में डिजिटल लाइब्रेरी का प्रोजेक्ट 5.28 करोड़ से हरी झंडी मिली थी। जिसके तहत चयनित 139 ग्राम पंचायतों में 3.80 लाख की लागत से तैयार कराते हुए व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया गया। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के दरमियां डीएम के द्वारा गठित टीम प्रत्येक लाइब्रेरियों में पहुंचकर फर्नीचर, मेज, कुर्सियों के मानकों की जांच कर रही है।
साथ ही पंचायत विभाग एनसीईआरटी की प्रतियोगी परीक्षाओं, कम्प्यूटर सिस्टम, इंटरनेट, ई-बुक्स, ऑडियो-वीडियो लेक्चर, वैज्ञानिकों के सफल व विफल परीक्षण, सामान्य ज्ञान समेत विभिन्न विषयों पर आधारित 275 प्रकार की 38,225 किताबें पहुंचाया जा रहा है। पंचायतों में लाइब्रेरियों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ने के साथ महंगी शिक्षा से भी छुटकारा मिलेगा।इन ब्लॉकों में पहुंची किताबेंऐरायां ब्लॉक में नौ, अमौली 14, असोथर 12, बहुआ में आठ, भिटौरा में 12, देवमई में आठ, धाता में आठ, हसवां में आठ, हथगाम में 16, खजुहा में 14, मलवां में 10, तेलियानी में 11 व विजयीपुर में नौ समेत 139 पंचायतों की लाइब्रेरियों में किताबे पहुंच चुकी है।कोट...उच्चाधिकारियों द्वारा गठित टीम लाइब्रेरियों के फर्नीचर की जांच जारी है। प्रत्येक सामग्री मानक अनुरूप पाई गई है। साथ ही, किताबों की खेप पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लाइब्रेरियों के सुचारू संचालन के लिए प्रधान और सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।-रामशंकर वर्मा, डीपीआरओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


