ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरकरंट से चिपककर पति की मौत, पत्नी गंभीर

करंट से चिपककर पति की मौत, पत्नी गंभीर

शादी समारोह में ससुराल जाने की तैयारी कर रहा एक युवक करंट से चिपक गया। रविवार दोपहर कपड़ों में प्रेस करते समय बाहर लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया, जिससे घर में 11हजार वोल्टेज दौड़ गया। जिसकी चपेट में...

करंट से चिपककर पति की मौत, पत्नी गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSun, 21 Apr 2019 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी समारोह में ससुराल जाने की तैयारी कर रहा एक युवक करंट से चिपक गया। रविवार दोपहर कपड़ों में प्रेस करते समय बाहर लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया, जिससे घर में 11हजार वोल्टेज दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। वहीं बचाने में उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हथगाम थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी सुरेश सिंह यादव पुत्र राजाराम गांव में खेती किसानी करता थे। बताया जा रहा है कि रविवार को सुरेश की ससुराल कौशाम्बी जनपद के पैन्सा मुआरी थाना क्षेत्र के लोहटीपर गांव में शादी थी। जहां शामिल होने जाने के लिए वह दोपहर में कपड़ों में प्रेस कर रहा था। तभी घर से कुछ ही दूरी पर रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया और हाईटेंशन का तार टूटकर केबिल पर गिर गया। जिससे सुरेश के घर में 11हजार वोल्टेज दौड़ गया। तभी प्रेस में भी तेज करंट आया और उसी से वह चिपक गया। करंट से चिपका देख उसकी पत्नी सतरूपा व घर में मौजूद दो अन्य युवक उसे बचाने को दौड़े। किसी तरह से उसे करंट से छुड़ाया लेकिन तब तक सुरेश की मौत हो चुकी थी। वहीं सतरूपा भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद उसे सतरूपा को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उधर गांव में सुरेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। सुरेश अपने पीछे दो पुत्र रवि और सचिन को छोड़ गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें