ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरफतेहपुर में महिला की हत्याकर शव मायके के पास फेंका

फतेहपुर में महिला की हत्याकर शव मायके के पास फेंका

ससुरालियों ने घरेलू विवाद के चलते एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। गला कसकर हत्या करने के बाद शव मायके के पास जंगल में फेंक दिया। सोमवार सुबह उसका शव मिला। महिला के पिता ने पति समेत पांच ससुरालियों...

फतेहपुर में महिला की हत्याकर शव मायके के पास फेंका
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरMon, 19 Oct 2020 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

ससुरालियों ने घरेलू विवाद के चलते एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। गला कसकर हत्या करने के बाद शव मायके के पास जंगल में फेंक दिया। सोमवार सुबह उसका शव मिला। महिला के पिता ने पति समेत पांच ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के बदले का पुरवा मजरे महोई गांव के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक महिला का हत्यायुक्त शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया। शव की पहचान मलवां थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव निवासी जय प्रकाश की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई। मामले की जानकारी पर कुछ ही दूरी पर रीता के मायके मानपुर मजरे कठेरवा गांव से उसके पिता महेन्द्र पाल लोधी के साथ अन्य परिवार के लोग पहुंचे। रीता का गला कसने के निशान मिलने से हत्या की पुष्टि हुई। वहीं, मृतका के पिता महेन्द्र पाल ने पति जयप्रकाश, सास, ससुर, देवर व देवरानी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने सभी ससुरालियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें