ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरनहर में उतराता मिला युवक का शव

नहर में उतराता मिला युवक का शव

रामगंगा नहर पुलिया के पास नहर में बुधवार दोपहर एक युवक का शव उतराता दिखा तो शोर हो गया। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के...

नहर में उतराता मिला युवक का शव
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरThu, 06 Aug 2020 04:04 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगंगा नहर पुलिया के पास नहर में बुधवार दोपहर एक युवक का शव उतराता दिखा तो शोर हो गया। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना खखरेरू क्षेत्र के मंझनपुर भीमपुर गांव के पास से रामगंगा नहर गुजरी है। बुधवार दोपहर में पुलिया के नीचे एक शव उतराता देखा गया तो शोर हो गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लेकिन किसी ने शव को बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया। पानी में बहती हुई अज्ञात लाश मिलने से गांव वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक शव करीब चार से पांच दिन पुराना है। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस आसपास के कई गांवों के लोगों से सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है। बताया कि युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है, जिसका रंग गेहुंआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक दाहिने पैर से दिव्यांग था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें