बेटी ने मां को पीटकर घर से निकाला
बकेवर में मायके में रह रही शिक्षामित्र ने अपनी मां को मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया। प्रताड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसे और उसके इकलौते पुत्र को संपत्ति के लिए उसकी बेटी जान से मार...
बकेवर में मायके में रह रही शिक्षामित्र ने अपनी मां को मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया। प्रताड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसे और उसके इकलौते पुत्र को संपत्ति के लिए उसकी बेटी जान से मार सकती है।
थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी इन्द्रानी पत्नी स्व. होरीलाल कोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी एक पुत्रीगांव के ही विद्यालय में शिक्षामित्र है। इसलिए वह गांव में ही घर पर रहती है। जो उसे पिछले कई दिनों से संपत्ति के लिए प्रताड़ित कर रही थी। सोमवार को पुत्री ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कहा कि उसका इकलौता पुत्र है जो बीमार रहता है। आशंका है कि पुत्र के इलाज के बहाने उसकी हत्या करवा सकती है। पीड़ित महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।