चौकी हो या अस्पताल, खुले ट्रांसफार्मर बने काल
Fatehpur News - फतेहपुर में भीषण गर्मी के दौरान खुले ट्रांसफार्मर राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। मुराइन टोला पुलिस चौकी और पीरनपुर जैसे स्थानों पर असुरक्षित ट्रांसफार्मर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोग भय में जी रहे हैं। जल्द ही इन ट्रांसफार्मरों को कवर करने की योजना बनाई जाएगी।

फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच शहर की सड़कों पर खुले पड़े ट्रांसफार्मर अब राहगीरों के लिए यमदूत साबित हो रहे हैं। विभाग भले ही बेहतर आपूर्ति के दावे करे, लेकिन सुरक्षा के मोर्चे पर वह पूरी तरह फिसड्डी है। मुराइन टोला पुलिस चौकी से लेकर जीटी रोड के अस्पतालों और घनी आबादी वाले पीरनपुर तक, असुरक्षित ट्रांसफार्मर हर पल मौत को दावत दे रहे हैं। कहीं मासूम बच्चे खौफ में हैं तो कहीं तीमारदार करंट के साये में। विभाग की इस अनदेखी की पड़ताल करने जब रविवार को आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ की टीम सड़कों पर उतरी तो लापरवाही का डरावना मंजर दिखाई दिया।
सीन-एकपुलिस चौकी के पास करंट का खतराशहर के मुराइन टोला पुलिस चौकी के बाहर एक से अधिक ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं लेकिन इन्हे कवर न कराए जाने के कारण हर समय पुलिस कर्मियों के साथ ही आवागमन करने वाले राहगीरों पर खतरा मंडराता रहता है। इसके बावजूद इसे दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा। जिससे सड़क किनारे रखे इन ट्रांसफार्मरों से कभी भी होने वाले हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।सीन-दोघनी आबादी में रहता खतराशहर के पीरनपुर स्थित चित्ती शाह बाबा की मजार को जाने वाले रास्तें में बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चों के साथ ही इलाकाई लोगो का आवागमन होता रहता है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर को कवर करवाए जाने के लिए जिम्मेंदारो द्वारा सुधि नहीं ली जा रही। जिससे यहां के लोग सहमे दिखाई देते हैं।सीन-तीनजीटी रोड पर भी खुला रखा ट्रांसफार्मरशहर के जीटी रोड स्थित कालिकन मंदिर मोड के सामने एक निजी अस्पताल के पास खुले में ट्रांसफार्मर रखा है। यहां हर समय आने वाले मरीजों के साथ ही तीमारदारों का आवागमन रहता है वहीं जीटी रोड से बड़ी संख्या में वाहनों का भी आवागमन होता रहता है। लेकिन गर्मी के समय खुले में रखा ट्रांसफार्मर तीमारदारों के साथ ही राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है।सीन-चारसाउथ सिटी में भी खुले में ट्रांसफार्मरसाउथ सिटी स्थित राधानगर चौराहे के साथ ही अन्य स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं, जबकि यह मार्ग बांदा का आवागमन करने वालों का मुख्य मार्ग है वहीं इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागनम होता रहता है। लेकिन जिम्मेंदारो द्वारा इन्हेकवर करवाए जाने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जिससे इलाकाई लोगो के साथ ही राहगीरों पर खतरा मंडराता रहता है।कोट...बिना फिनशिंग व प्लिंथ के खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की जांच करवा कर जल्द ही कार्ययोजना बनवाई जाएगी। जिसके पास होने के बाद सभी ट्रांसफार्मरों को कवर कराने का कार्य कराया जाएगा।-अनिल वर्मा, एसई
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


