Fatehpur News: बारिश में असुरक्षित ट्रांसफार्मर से जान को खतरा

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: फतेहपुर में बारिश के मौसम के दौरान खुले में रखे ट्रांसफार्मर खतरा पैदा कर रहे हैं। ये ट्रांसफार्मर बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी हैं लेकिन उनकी लापरवाह रखरखाव के कारण हादसे हो सकते हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर बिना कवर के रखे हैं, जो लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

Fatehpur News: बारिश में असुरक्षित ट्रांसफार्मर से जान को खतरा

Fatehpur News: फतेहपुर। बारिश का मौसम होने से हर ओर नमी दिखाई देती है ऐसे में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण खुले में रखे ट्रांसफार्मर जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। इन ट्रांसफार्मरों को बिजली आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन अनदेखी के कारण यह हादसों को दावत देने वाले साबित हो रहे हैं। पूर्व में लगवाई जाने वाली जाली भी कई स्थानों पर जर्जर होने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता। शहर के पीरनपुर स्थित चित्ती शाह बाबा की मजार को जाने वाले रास्तें में बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्राइमरी विद्यालय के बच्चों के साथ ही इलाकाई लोगो का आवागमन होता रहता है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर को कवर करवाए जाने के लिए जिम्मेंदारो द्वारा सुधि नहीं ली जा रही। वहीं मुराइनटोला चौकी के बाहर एक से अधिक ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं लेकिन इन्हें कवर न कराए जाने के कारण हर समय पुलिस कर्मियों के साथ ही आवागमन करने वाले राहगीरों पर खतरा मंडराता रहता है। इसके बावजूद इसे दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा, जिससे बारिश के समय कभी भी उसमें करंट उतरने से बड़ा हादसा हो सकता है। जीटी रोड स्थित कालिकन मंदिर मोड के सामने एक निजी अस्पताल के पास सड़क किनारे खुले में ट्रांसफार्मर रखा है। यहां हर समय बड़ी संख्या में मरीजों के साथ ही तीमारदारों का आवागमन होता रहता है। वहीं जीटी रोड से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन भी होता है लेकिन बारिश के समय खुले में रखे ट्रांसफार्मर से खतरा बना रहता है.

प्रमुख बाजार में भी मंडराता खतरा

शहर की प्रमुख बाजार में शुमार पीलू तले-लालाबाजार मार्ग पर सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक बाजार लगती है। इसके बावजूद यहां पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है इतना ही नहीं यहां पर बाजार सहित आम दिनों में फुटपाथ के दुकानदार दुकान भी लगाते हैं जिससे हर समय हादसों का शिकार होने का लोगो पर खतरा रहता है.

कोट...

ऐसे ट्रांसफार्मरों की जांच करवाई जा रही है जो खुले में बिना फिनशिंग व प्लिंथ के रखे हुए हैं। जल्द ही कार्ययोजना बनाकर खुले में रखे सभी ट्रांसफार्मरों को कवर करवाए जाने का काम करवाकर राहत दिलवाई जाएगी.

अनिल वर्मा, एसई बिजली

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फतेहपुर में खुले में रखे ट्रांसफार्मर किस प्रकार का खतरा पैदा कर रहे हैं?
खुले में रखे ट्रांसफार्मर बारिश के मौसम में करंट उतरने से बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: बारिश में असुरक्षित ट्रांसफार्मर से जान को खतरा