Fatehpur News: ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News: चौडगरा के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल सवार युवक अरुण कुमार को टक्कर मार दी। गंभीर घायल अरुण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Fatehpur News: चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में कंसपुर ओवरब्रिज के पास रविवार रात आठ बजे तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के दलाबला खेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय अरुण कुमार साइकिल से मुरादीपुर की ओर जा रहा था। कंसपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो नेसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अरुण गंभीर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


