बैंक खाते से 2.99 लाख की साइबर ठगी
Feb 14, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News - फतेहपुर के जमरावा निवासी लवकुश कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। 13 जनवरी को बिना अनुमति उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 2 लाख 99 हजार 351 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने न तो ओटीपी साझा किया और न ही कोई बैंक जानकारी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

फतेहपुर। हुसेनगंज थाना के जमरावा निवासी लवकुश कुमार साइबर ठगी के शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि उनका खाता बैंक आफ बड़ौदा में है। 13 जनवरी को उनके खाते से बिना अनुमति के दो लाख 99 हजार 351 रुपये निकाल लिए गए। बताया कि न तो उन्होंने किसी को ओटीपी बताया और न ही बैंक संबंधी जानकारी साझा की। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


