पुराने नोट बदलने का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी
Fatehpur News - विजयीपुर के गोदौरा गांव निवासी योगेंद्र सिंह को फेसबुक पर ₹5 के नोट खरीदने का झांसा देकर साइबर ठगों ने लगभग डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। 27 फरवरी को भेजे गए मैसेज पर प्रतिक्रिया देने के बाद, उन्हें कानपुर एयरपोर्ट बुलाया गया और पैसे की मांग की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव निवासी योगेंद्र सिंह को 27 फरवरी को फेसबुक में नोट खरीदने का मैसेज मिला। जिसमें ₹पांच रुपेय की पुरानी नोट 28 लाख में खरीदने के नाम पर साइबर ठगों ने लगभग डेढ़ लाख की ठगी कर ली। मामले में खुलासा होने पर सोमवार पीड़ित ने किशनपुर थाना में केस दर्ज कराया है। गोदौरा गांव निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र राम विशाल सिंह ने सोमवार किशनपुर थाना में शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते 27 फरवरी को प्रार्थी के फेसबुक में पांच के नोट खरीदने का मैसेज मिला। जिस पर मैं फोन कर बात किया तो व्हाट्सएप पर नोट की फोटो मांगी गई।
इसके बाद 28 तारीख को पांच की नोट 28 लाख में खरीदने की बात कही गई। जिसके लिए प्रार्थी को कानपुर एयरपोर्ट बुलाया गया। जब प्रार्थी एयरपोर्ट पहुंच गया तब प्रार्थी से कहा गया कि पैसा इनकम टैक्स रिजर्व बैंक द्वारा पकड़ लिया गया है। पैसे भेज दीजिए अन्यथा 28 लाख जप्त हो जाएंगे। फिर प्रार्थी से कई किस्तों मे लगभग 1 लाख 55 हजार रुपये फोन पे पर ट्रांसफर करवा लिया। काफी देर तक इंतजार करता रहा लेकिन रुपए नहीं मिले न आदमी आया। जिसके बाद मुझे पता चला कि मेरे साथ साइबर ठगी हो गई। जिसके बाद प्रार्थी ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



