आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, बुखार-उल्टी-दस्त के केस रहे ज्यादा

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की भारी भीड़ रही। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी और त्वचा रोग से पीड़ित 180 मरीजों का उपचार किया गया। विजयीपुर पीएचसी में सबसे अधिक 69 मरीज आए। मरीजों को प्राथमिक उपचार और सामान्य दवाएं दी गईं।

आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, बुखार-उल्टी-दस्त के केस रहे ज्यादा

फतेहपुर। जिले के अधिकांश प्राथमिक व नवीन स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। विजयीपुर, गोपालगंज, इटैली और कोराई स्वास्थ्य केंद्रों में कुल करीब 180 मरीजों ने उपचार कराया। मेले में सबसे अधिक मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी, जुकाम, त्वचा रोग व सामान्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित पहुंचे। विजयीपुर पीएचसी में दोपहर एक बजे की पड़ताल में कुल 69 मरीजों का उपचार किया गया। यहां बुखार व दाद-खाज खुजली के मरीज अधिक पहुंचे। मौके पर डा. जियाउल हक, फार्मासिस्ट सूरज सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम सेवक मौजूद रहे। मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ सामान्य दवाएं वितरित की गईं।

गोपालगंज आरोग्य मेले में 33 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें सात डाग बाइट, 13 बुखार, आठ उल्टी-दस्त व अन्य मरीज जोड़ों के दर्द व खांसी की शिकायत लेकर पहुंचे। नवीन स्वास्थ्य केंद्र इटैली में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 22 मरीजों को देखा गया। यहां डा. दीपक गुप्ता ओपीडी में मरीज देखते मिले। फार्मासिस्ट विनोद कुमार, स्टाफ नर्स वंदना मौर्य, वार्ड ब्वाय शिवकांत और एएनएम रीना मौर्य मौजूद रहीं। पीएचसी कोराई में कुल 56 मरीजों ने उपचार कराया, जिनमें 20 बुखार, 10 लूज मोशन और 26 सामान्य मरीज शामिल रहे। यहां डा. मुकेश, फार्मासिस्ट ज्ञान सिंह, एलटी ब्रजेश व नेत्र सहायक प्रशांत तैनात रहे। हालांकि कई केंद्रों पर मरीजों को सामान्य दवाएं देकर खानापूर्ति की जाती रही।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।