Fatehpur News: जहानाबाद-डिघरुवा मार्ग का पनिहा नाला बारिश में धंसा
Fatehpur News: बिंदकी। जहानाबाद-डिघरूआ मार्ग पर पनिहा नाले का बड़ा हिस्सा धंस गया है जिससे राहगीरों को खतरा है। बारिश से गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोग चुटहिल होते हैं। स्थानीय लोग समस्याओं के समाधान में अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। एई सीडी-2 एके गुप्ता ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया है।

Fatehpur News: बिंदकी। तीन दर्जन गांव को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग जहानाबाद से डिघरूआ स्थित पनिहा नाले का बड़ा हिस्सा धंस जाने के कारण राहगीरों पर खतरा मंडरा रहा है। मार्ग किनारे हो चुके भारी भरकम गड्ढे के कारण आए दिन कोई न कोई राहगीर चुटहिल हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे क्षेत्रीय लोगो में रोष है। बारिश के कारण जहानाबाद-डिघरुवा मार्ग से रोटी चौराहा, खानपुर कदीम, खजुरिहा, बसफरा, देवरी बुजुर्ग, टरूआपुर, पांडेयपुर, सगरा, फिरोजपुर, बसंतखेड़ा, नरैनी आदि गांव के ग्रामीण प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं। लेकिन पनिहा नाले का बड़ा हिस्सा धंस जाने के कारण यहां से आवागमन खतरनाक साबित हो रहा है। सबसे अधिक समस्या रात के अंधेरे में राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को उठानी पड़ती है जब अंधेरे में धंसा नाला न देख पाने के कारण लोग चुटहिल हो जाते हैं। इतना ही नहीं मार्ग में कई स्थानों पर हो चुके गड्ढो के कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है बारिश के कारण इन गड्ढो में पानी भर जाने से परेशानियां अधिक होती हैं। क्षेत्रीय लोगो का आरोप है कि जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण समस्याओं से निजात नहीं मिल पा रही। वहीं एई सीडी-2 एके गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण मिट्टी धंस गई है जिसे जल्द ही दुरुस्त करवाया जाएगा.
स्थानीय प्रतिक्रिया
बोले स्थानीय...
अगले कदम
बारिश के कारण गड्ढो में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। जिससे लोग चुटहिल होते रहते हैं काफी समय से गड्ढा होने के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं करवाया जा सका।
कुलदीप कश्यप,देवरी बुजुर्ग
मरम्मत की आवश्यकता
सड़क किनारे नाले में गड्ढा होने से सड़क की परत भी धंस रही है, यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
अजय पटेल,टरूआपुर


