तीन दिन से एक्सरे मशीन खराब, 450 से अधिक मरीज बेहाल
फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। अब तक 450 मरीज बिना जांच लौट चुके हैं। हड्डी रोग और हादसों में घायल मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कॉलेज प्रशासन ने समस्या को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।

फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिनों से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। एक्स-रे सेवा ठप होने से अब तक 450 से अधिक मरीज बिना जांच कराए लौटने को मजबूर हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संकट हड्डी रोग, सर्जरी और हादसों में घायल मरीजों पर मंडरा रहा है, जिन्हें मजबूरन निजी सेंटरों पर महंगी जांच करानी पड़ रही है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन का दावा है कि इंजीनियरों को सूचना दे दी गई है और जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी।
समस्या का प्रभाव
एक्सरे मशीन में गड़बड़ी आने से सबसे अधिक परेशानी हड्डी रोग, सर्जरी और हादसों में घायल मरीजों को हो रही है, जिन्हें उपचार से पहले एक्स-रे जांच की जरूरत होती है। मेडिकल कालेज में जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। एक्स-रे सुविधा बंद होने के कारण डाक्टर कई मरीजों को जांच के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों पर जाने की सलाह दे रहे हैं। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया जाता है, लेकिन जरूरी जांच सेवा कई दिनों से बंद होने के बावजूद अभी तक उसे बहाल नहीं किया जा सका है।
कोट-
प्रशासन की प्रतिक्रिया
एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। संबंधित कंपनी के इंजीनियरों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही एक्स-रे सेवा फिर शुरू कर दी जाएगी, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डॉ. प्रदीप कुमार, उप प्रधानाचार्य
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


